घर-घर तिरंगा अभियान के तहत निकलेगी तिरंगा यात्रा

Share News

वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कोर, कलेक्ट्रेट प्रखंड वाराणसी की ओर से सोमवार (10 अगस्त) को सुबह 11 बजे से घर-घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ विकास भवन (जिला मुख्यालय) से होगा। इसके बाद यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए महावीर मंदिर, अर्दली बाजार पहुंचेगी, जहां इसका समापन किया जाएगा। नागरिक सुरक्षा प्रखंड कलेक्ट्रेट के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय और डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा लोगों से अपील की है कि वे तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दें तथा घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *