राष्ट्रप्रेम के संदेश के साथ उदय प्रताप इंटर कॉलेज में निकली तिरंगा यात्रा

Share News

वाराणसी। यूपी इंटर कॉलेज में बुधवार को देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश प्रताप सिंह ने तिरंगा लहराकर यात्रा को रवाना किया। विद्यालय परिसर से शुरू हुई यात्रा मुख्य द्वार से होते हुए पूरे परिसर का भ्रमण कर पुनः विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में विद्यालय के छात्र एवं शिक्षक उत्साहपूर्वक शामिल हुए। यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, देशभक्ति और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार सिंह, डॉ. विनय कुमार सिंह, श्री संतोष कुमार सिंह, हाईस्कूल प्रभारी नीरज कुमार सिंह, श्री धर्मेंद्र कुमार सिंह, डॉ. उमाकांत सिंह, श्री कार्तिक राम, श्री आनंद कुमार सिंह, श्रीमती सत्या सिंह सहित अनेक शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य डॉ. रमेश प्रताप सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज का सम्मान करते हुए देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *