
वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की ओर से सोमवार को होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। ‘बरसो रे मेघा-मेघा मानसून थीम’ पर आयोजित कार्यक्रम में रोटरी क्लब की महिलाओं ने गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। कार्यक्रम की संयोजक नीतू गुप्ता, शारदा अग्रवाल और सीता जायसवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उषा जैन ने टीका लगाकर स्वागत किया। गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रमुख समाजसेवी रीना गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि तीज भारतीय संस्कृति और पारिवारिक परंपराओं से जुड़ा पर्व है। ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में अंजु गोयल, जूली गुप्ता, सुनीता अग्रवाल और ज्योति गुप्ता ने कजरी ‘चलो सखी-सखी देख आएं गौरा की सैंया’ प्रस्तुत की। राजेंद्र जायसवाल और सीता जायसवाल ने ‘माहरी छतरी के नीचे’, शिल्पा अग्रवाल ने ‘जूबी-जूबी’, प्रियंका वर्मा ने ‘ताल से ताल मिला’, अनीता जायसवाल ने ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ और ‘टिप-टिप बरसा पानी’ तथा संपा सेन ने ‘मोहे कंगना’ पर नृत्य की प्रस्तुति दी। महिलाओं ने मानसून थीम को रंगीन परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जीवंत कर दिया।
