त्रैमासिक पौरोहित्य प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, वैदिक परंपरा और पूजन विधि सीखेंगे प्रशिक्षु

Share News

वाराणसी। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान (भाषा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन) के तत्वावधान में सोमवार को श्री अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम, शिवपुर में त्रैमासिक पौरोहित्य प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य संभागियों को वैदिक विधि-विधान, पौरोहित्य कर्म और संस्कृत की समृद्ध परंपरा का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना है।उद्घाटन के अवसर पर वक्ताओं ने पौरोहित्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शिविर के दौरान संभागियों को शुद्ध वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन-पद्धति, विभिन्न संस्कारों और धार्मिक कर्मकांडों का गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे युवाओं को सनातन धर्म की प्राचीन परंपराओं से जुड़ने और उन्हें वैज्ञानिक व प्रमाणिक रूप से सीखने का अवसर मिलेगा।शिविर का संचालन संस्थान के निदेशक प्रेमेन्द्र कुमार गुप्त के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्र प्रबंधक स्वामी शंकर पुरी जी महाराज, प्रधानाचार्य आशुतोष मिश्र एवं पौरोहित्य प्रशिक्षक आचार्य विशाल पाण्डेय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। यह तीन माह का प्रशिक्षण केंद्र श्री अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम, शिवपुर परिसर में ही नियमित रूप से संचालित किया जाएगा।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *