
वाराणसी। श्री विश्वकर्मा सभा के उपाध्यक्ष नित्यानंद विश्वकर्मा के मलदहिया स्थित प्रतिष्ठान पर मुंबई से आए श्री विश्वकर्मा समिति, कलिना मुंबई के चेयरमैन एवं प्रमुख उद्योगपति सुनील राणा और उपमंत्री संजय विश्वकर्मा का स्वागत किया गया। श्री विश्वकर्मा सभा की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह, बुके, माला और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। सभा के अध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि मुंबई में विश्वकर्मा समाज को संगठित और मजबूत बनाने में सुनील राणा एवं संजय विश्वकर्मा का महत्वपूर्ण योगदान है। उनका काशी आगमन समाज के लिए गौरव की बात है।बैठक में पंचायती बाग चौकाघाट स्थित श्री विश्वकर्मा सभा तथा विश्वेश्वरगंज स्थित श्री विश्वकर्मा बाबा मंदिर के निर्माण और विकास कार्यों पर चर्चा हुई। मुंबई से आए अतिथियों ने संस्था और समाज हित में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मंत्री अनिल शर्मा और उपमंत्री कृष्ण कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि समाज को एकजुट करने और नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे प्रयास महत्वपूर्ण हैं। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष नित्यानंद विश्वकर्मा, डॉ. रामचंद्र शर्मा, अनिल विश्वकर्मा, डॉ. सुनील विश्वकर्मा, जयराम विश्वकर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, शिवशंकर विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
