संगठन की नई जिम्मेदारी पर जगदीश त्रिपाठी का जोरदार स्वागत

Share News

वाराणसी। भाजपा काशी क्षेत्र संगठन में मंत्री बनाए जाने पर वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश त्रिपाठी का रविवार को खजूरी वार्ड में भव्य स्वागत किया गया। पार्षद कार्यालय पर आयोजित समारोह में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। आतिशबाजी और जयघोष से माहौल उत्साहपूर्ण हो गया।
इस मौके पर त्रिपाठी ने कहा कि वह संगठन में बहुत सामान्य कार्यकर्ता के रूप में जुड़े थे, लेकिन कार्यकर्ताओं के प्रेम, सहयोग और समर्थन ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी का निर्वहन जनहित और पार्टीहित में पूरी निष्ठा से करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खजूरी वार्ड के पार्षद मदन मोहन दूबे ने की। वक्ताओं ने त्रिपाठी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। अंत में मिष्ठान वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ। इस दौरान डॉ. ब्रजभूषण सिंह, अरविंद सिंह, विपुल कुमार पाठक, राजकुमार आहूजा, सतीश गुप्ता, व्यंकटेश मिश्रा, निर्मल उपाध्याय, कवींद्र जायसवाल, राजेंद्र मौर्य, राजेश मिश्र, सुनील दीक्षित, विनोद पांडेय, दिनेश पांडेय, अशोक शुक्ला, सुनील सोनकर समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *