रवि प्रकाश बरनवाल ने 62वीं बार रक्तदान

Share News

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। भारत विकास परिषद काशी प्रांत, उत्तर मध्य क्षेत्र-द्वितीय की नीलकंठ शाखा की ओर से पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के उद्देश्य से पौधरोपण, रक्तदान और हवन-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पौधरोपण से हुई। मंडुवाडीह स्थित मांडवी तालाब को पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से सुसज्जित करने के संकल्प से प्रेरित होकर शाखा ने भी इस दिशा में पहल की। इसमें पर्यावरण संरक्षण की प्रांतीय गतिविधि सह-संयोजक रेणुका सिंह और महामना शाखाध्यक्ष डॉ. बीएन रॉकी के प्रयासों से प्रेरणा मिली। पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय ब्लड बैंक में डॉ. रमेश चंद्र राय और उनकी टीम के संरक्षण में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें नीलकंठ शाखाध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल ने 62वीं बार रक्तदान किया।इसके बाद सामनेघाट स्थित गढ़वाघाट रोड, मलहिया के अपनाघर आश्रम में प्रभुजनों के साथ हवन-पूजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में भोजन प्रसादी वितरित की गई। शाखा के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान और जरूरतमंदों की सेवा के माध्यम से समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प दोहराया।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *