
प्रमुख सचिव (कृषि), कृषि निदेशक सहित तीनों मण्डल के कमिश्नर, डीएम, सीडीओ सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी रहेगे मौजूद
संबंधित मण्डलों के कृषक भी गोष्ठी में मौजूद होगे
वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। कृषि उत्पादन आयुक्त अनुराग श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गुरुवार को वाराणसी, प्रयागराज एवं विन्ध्याचल मण्डल की संयुक्त मण्डलीय रबी उत्पादकता गोष्ठी-2026 का आयोजन पद्म विभूषण गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल-चौकाघाट में किया गया है, जिसमें संबंधित मण्डलों के कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।
जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों/विशेषज्ञों के द्वारा कृषि की नवीनतम् तकनीकी के बारे में कृषकों को अवगत कराया जायेगा तथा कृषकों की जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान उच्चाधिकारियों द्वारा किया जायेगा। साथ ही विभिन्न विभागों यथा-कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यान, सहकारिता, रेशम, फसल बीमा, के0वी0के0, भारतीय सब्जी अनुसंधान आदि के द्वारा आकर्षक स्टाल/प्रदर्शनी लगायी जायेगी, जहां से कृषकों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। गोष्ठी में प्रमुख सचिव (कृषि), कृषि निदेशक उ0प्र0 सहित तीनों मण्डल के मण्डलायुक्त, मुख्य विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। कृषकों से गोष्ठी में उपस्थित होकर कृषि से संबंधित अपनी समस्याओं/जिज्ञासाओं का समाधान के साथ कृषि की नवीनतम तकनीकी की जानकारी प्राप्त कर लाभ उठाने की अपील की गई हैं।
