नौ दुर्गा स्वरूपों के माध्यम से बालिकाओं को दिया नारी शक्ति और आत्मरक्षा का संदेश

Share News

वाराणसी। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत चिरईगांव स्थित प्राथमिक विद्यालय चांदपुर में बालिकाओं को नारी शक्ति, साहस और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में कक्षा 4 एवं 5 की छात्राओं ने माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की मनमोहक वेशभूषा धारण कर नारी शक्ति के रूप को जीवंत कर दिया। इस अवसर पर बच्चियों को माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों और उनकी शक्तियों के बारे में बताते हुए संदेश दिया गया कि वे भी देवी की तरह निडर, आत्मविश्वासी और शक्तिशाली बनें तथा हर चुनौती का सामना साहस से करें।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, ताकि वे अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहें। इस प्रेरणादायक पहल की परिकल्पना शिक्षिका कल्पना तिवारी की रही। प्रधानाध्यापिका आभा तिवारी तथा सहायक अध्यापिकाओं शिल्पी साहू, सीमा द्विवेदी और अमृता के सहयोग से बच्चियों को सजाया गया और कार्यक्रम को सफल बनाया गया। यह आयोजन केवल धार्मिक प्रस्तुति न होकर बालिकाओं में आत्मविश्वास और महिला सशक्तीकरण की भावना जगाने का एक सशक्त माध्यम बना।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *