
वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। पांडेयपुर स्थित सुधाकर महिला इंटरमीडिएट कॉलेज में पुलिस की एंटी रोमियो टीम द्वारा छात्रा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, और सुरक्षित सोशल मीडिया उपयोग के महत्वपूर्ण उपाय समझाए गए।कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए वूमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 जैसे प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिस ने छात्राओं से अपील की कि वे किसी के साथ भी अपना ओटीपी, पासवर्ड या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें और अज्ञात या संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। सोशल मीडिया पर प्राइवेसी सेटिंग्स मजबूत रखने और किसी भी अनुचित गतिविधि की तुरंत शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।
