
कांशीराम आवास चौकी पुलिस ने 22.30 किलो प्रतिबंधित मांझा किया बरामद, 43 अंटी मांझा जब्त
वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कांशीराम आवास चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 22.30 किलोग्राम प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया। बरामद मांझे की मात्रा करीब 43 अंटी बताई गई है।चाइनीज मांझे के इस्तेमाल से राहगीरों और आम लोगों की जान पर खतरा बना रहता है। इसके कारण आए दिन दुर्घटनाओं की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इसी को देखते हुए पुलिस प्रतिबंधित मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए अभियान चला रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को अभियान के तहत महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी प्रभारी अंबरीश दुबे, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार सरोज, दीक्षा दूबे और कांस्टेबल नीतीश तिवारी शामिल रहे।
