काशी में गूंजेगा महाराष्ट्र का गणेश उत्सव, पांच दिन तक होंगे रंगारंग आयोजन

Share News

वाराणसी। श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति की ओर से 14 से 18 सितंबर तक ठठेरी बाजार स्थित शेर वाली कोठी में पांच दिवसीय गणेश उत्सव आयोजित किया जाएगा। समिति ने उत्सव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। आयोजन में गणेश प्रतिमा स्थापना, महाआरती, जागरण के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। विशेष आकर्षण के रूप में महाराष्ट्र से आए 80 सदस्यीय दल की ओर से शोभायात्रा में प्रस्तुति दी जाएगी।समिति के अनुसार 14 सितंबर को सुबह नौ बजे लालबाग के राजा की प्रतिमूर्ति की स्थापना होगी। सुबह नौ बजे और रात नौ बजे महाआरती तथा शाम छह से रात 11 बजे तक जागरण होगा। 15 सितंबर को फैंसी ड्रेस और 15 वर्ष तक के बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता होगी। 16 सितंबर को चित्रकला, मेहंदी प्रतियोगिता और ‘कौन बनेगा करोड़पति’ कार्यक्रम होगा। 17 सितंबर को हल्दी-कुमकुम, विजय वाल्मीकि ग्रुप की झांकी तथा शाम 7:30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान समारोह आयोजित होगा। 18 सितंबर को सुबह महाआरती के बाद दोपहर 12 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और प्रतिमा का विसर्जन होगा।आयोजन में वरिष्ठ संरक्षक माणिक राव पाटिल, संरक्षक संतोष पाटिल व सुहास पाटिल, सलाहकार तानाजी पाटिल, हणमत राव मोरे व चंद्रशेखर शिंदे का मार्गदर्शन रहेगा। अध्यक्ष आनंद राव सूर्यवंशी, महामंत्री अन्ना मोरे और कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे हैं। उपाध्यक्ष अजीत पाटिल, मुन्ना मुलानी (राजू), सोनू पाटिल, बजरंग शिंदे, सुनील शिंदे व रवि सेठ हैं। मंत्री विनोद जाधव, शुभम पाटिल, वसंत तामखड़े, सुभाष जगताप (पिन्टू), शंकर भगत, संतोष शिंदे, किशोर पाटिल, निखिल पाटिल व अक्षय माली हैं। सहकोषाध्यक्ष प्रकाश मिसाल व संतोष प्रकाश पाटिल, कार्यक्रम संयोजक अशोक शिंदे व चक्रवर्ती विजय नाडव तथा मीडिया प्रभारी डॉ. कैलाश सिंह विकास हैं।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *