भोजूबीर रामलीला में हुआ लक्ष्मण शक्ति की लीला

Share News

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। भोजूबीर स्थित रामलीला मैदान में शनिवार को रामलीला के दौरान अत्यंत भावुक और मार्मिक प्रसंग ‘लक्ष्मण शक्ति’ का मंचन किया गया। मेघनाथ और लक्ष्मण के बीच हुए भीषण युद्ध के दौरान जब शक्ति लगने से लक्ष्मण मूर्छित होकर रणभूमि में गिर पड़े, तो पूरी लीला में सन्नाटा पसर गया।

दृश्य देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। इसके बाद वैद्य सुषेन द्वारा संजीवनी बूटी लाने का उपाय बताने और हनुमान जी द्वारा द्रोणगिरि पर्वत उठाकर लाने का सजीव मंचन किया गया। संजीवनी बूटी से लक्ष्मण के पुनर्जीवित होने पर पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं ने ‘जय श्रीराम’ और ‘बजरंगबली की जय’ के जयकारे लगाए।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *