
वाराणसी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने रविवार को शिवपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि 23 अगस्त को चंदौली में क्षत्रिय महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसमें समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ सर्वसमाज के हित और सामाजिक एकता को मजबूत करने की रणनीति तय की जाएगी। कहा कि महापंचायत का उद्देश्य केवल क्षत्रिय समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि सर्वसमाज के हित, भाईचारे और सामाजिक उत्थान के लिए काम करना है। संस्था दहेजमुक्त विवाह, नशामुक्ति और बुजुर्गों के सम्मान जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने लोगों से अधिक संख्या में महापंचायत में पहुंचकर सहभागिता करने की अपील की।भूपेंद्र सिंह ने कहा कि महापंचायत में विभिन्न सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श कर आगामी कार्ययोजना तय की जाएगी। इस दौरान प्रो. महेन्द्र प्रताप सिंह, विवेक सिंह, गुड्डू सिंह, जय प्रकाश पटेल और अमरेन्द्र प्रताप सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
