भारत रक्षा सामान 40 हजार करोड़ से ज्यादे का निर्यात कर रहा-रक्षा मंत्री

Share News

आज भारत दुनिया के देशों से आँख से आँख मिलाकर बात कर सकता है, यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों की देन है-योगी आदित्यनाथ

राइट टाइम, राइट लीडर, राइट वर्क इज नरेंद्र मोदी- सीएम, आंध्रप्रदेश | काशी विश्व की प्राचीन नगरी के साथ ऊर्जा की नगरी है-चंद्रबाबू नायडू

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में “सेवा संकल्प अभियान” कार्यक्रम का वृहद आयोजन किया गया। 17 सितंबर गुरुवार को रुद्राक्ष अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एवं सम्मेलन केंद्र, सिगरा में आयोजित पीएम की कर्मभूमि वाराणसी से उनके जन्मभूमि वडनगर तक जाने वाली बाइक यात्रा को फ्लैग ऑफ किये जाने के कार्यक्रम का मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान द्वारा दीप प्रज्ज्वलित तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रक्षा मंत्री को अंगवस्त्रम तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उपस्थित युवा समूह को संबोधित करते हुए ‘हर हर महादेव की जय’ उद्घोषित किया। उन्होंने चंद्रबाबू नायडू को ऐतिहासिक भाषण के लिए बधाई भी दी। उन्होंने कहा ऐसा कहा जाता है कि जिंदगी लंबी के साथ बड़ी भी होनी चाहिए, इसी को चरितार्थ किया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने। आज की बाइक यात्रा प्रधानमंत्री के कर्मस्थली से जन्मस्थली को जोड़ने का कार्य करेगी। वड्डनगर के संस्कार, काशी का सेवा और यात्रा की साधना त्रिवेणी को जोड़ती है। कर्मस्थली जन्मस्थली के जल से तथा जन्मस्थली को कर्मस्थली के जल से सींचने का कार्य करेगी। यात्रा का उद्देश्य लोगों से संवाद, विकास के प्रति सबकी सहभागिता को भी समाहित करना है। उन्होंने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बातों को कान खोलकर सुना जाता है। पीएम मोदी ने कैसे भारत को नक्सलवाद से मुक्ति दिलाई, कैसे जम्मू से 370 हटाकर भारत को एक किया गया, संसद में महिलाओं को सम्मान, कैसे उन्होंने भारत की संस्कृति और सभ्यता पर गर्व करना सिखाया, लोगों को स्वावलंबी बनाना ये सभी कार्य प्रधानमंत्री ने किया है। आज मुद्रा योजना से लोगों को अपने पैरों पर खड़ा होने का कार्य किया है। स्किल इंडिया ने नौजवानों के हुनर को वैश्विक बनाया है। आज तीन करोड़ महिलाएं लखपति हुई हैं। जहां लोगों की सोचने की शक्ति खत्म होती है, वहीं से सोचने का कार्य प्रधानमंत्री द्वारा किया जाता है। उन्होंने गुजरात को विकास के मामले में आगे बढ़ाते हुए आज वैश्विक प्रदेश बनाया है। गुजरात के गावों में प्रधान सर्वसम्मति से चुना जाता है, जिसमें गांव को आगे ले जाने की बात होती है। आज हुनर को वैश्विक सम्मान मोदी जी के प्रयासों से मिला है। दुनिया के बाजारों के साथ जोड़ने का कार्य हुआ है। काशी में बनी सिल्क, चंदौली का काला चावल यह सभी वैश्विक हुए हैं। आज प्रधानमंत्री द्वारा वैश्विक स्तर पर देशी उत्पादों का उपहार दिया जाता है। बारह वर्ष पहले किसी ने कल्पना नहीं की थी कि आने वाला दशक भारत को वैश्विक स्तर पर इतना आगे ले जाएगा, ये सभी संभव हुआ है प्रधानमंत्री के प्रयासों से। उन्होंने कांग्रेस के सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सेमीकंडटर यूनिट को भारत में कारोबार हेतु अनुमति न देने की बात की। आज भारत के योग को पूरे दुनिया कर रही है। काशी पूरी बदली हुई है, नए स्वरूप में काशी वैश्विक हुई है। उन्होंने पूरी दुनिया को बता दिया है कि भारत के पास वैश्विक स्तर की टेक्नोलॉजी है। राजनाथ सिंह ने कहा कि जहां चाह है वहीं राह है। नेतृत्व की शक्ति यही होती है। 2014 से पहले तथा उसके बाद के भारत की तस्वीर देखने पर यह बदलाव दिखेगा। आज भारत रक्षा सामान 40 हजार करोड़ से ज्यादे का निर्यात कर रहा। आज युवा 5जी इंटरनेट चला रहा है। 843 बिलियन डॉलर का इनवेस्टमेंट भारत में आया है। प्रधानमंत्री ने कभी भी सत्ता को अधिकार नहीं माना है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अभी पीएम मोदी को दशकों देश की सेवा करनी है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने “सिया पति राम चंद्र की जय, वृंदावन बिहारी लाल की जय, गंगा मैया की जय, अन्नपूर्णा माता की जय के बाद हर हर महादेव उद्घोषित करते हुए सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ के अवसर पर लोगों का स्वागत किया। उन्होंने देश के लोकप्रिय नेता एवं वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए मां गंगा से उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने तथा सेवा संकल्प अभियान को सफलता से पूरी होने की कामना की। उन्होंने कहा आज भारत दुनिया के देशों से आँख से आँख मिलाकर बात कर सकता है, यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों की देन है। उनका जन्मदिन गुजरात के वड्डनगर में एक सामान्य परिवार में हुआ। अपने संकल्पों को लेकर संकल्पित तथा लगातार संघर्षों को देखते हुए मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री के पदों का निर्वहन किया। उन्हें मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री के पदों पर सेवा करते हुए 25 वर्ष हो गया। आज विश्व के लोकप्रिय नेता की सेवा यात्रा को भी विश्व देख रहा है। आज भारत का कोई नागरिक ऐसा नहीं है, जो इस सेवा यात्रा में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल न हो। सीएम योगी ने कहा कि आज गांव आत्मनिर्भरता की कहानी कह रहे हैं। चार करोड़ लोगों को आवास मुहैया कराकर उनको सर ढकने की व्यवस्था की गई। स्वच्छ भारत मिशन में 12 करोड़ शौचालय बने, नौजवानों को बिना किसी सिफारिश के आज नौकरियां प्राप्त हो रहीं, 11 करोड़ परिवारों तक उज्जवला योजना का लाभ पहुँचीं है। गांवों जिनको बिजली, पानी, बैंकिंग की सुविधा मिली है, यह यात्रा इन सभी को जोड़े हुए है। आज स्टार्टअप से करोड़ों लोगों के जीवन में परिवर्तन आया है। भारत कोविड कॉल से लेकर लगातार 80 करोड़ लोगों को राशन की सुविधा दे रहा है। देश में इंफ्रास्ट्रक्चर जिसमें रेल, जहाज, मेट्रो तथा सड़कों की कनेक्टिविटी को वैश्विक स्तर पर पहुंचाया गया है। भारत क्वांटम कंप्यूटिंग में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। अब भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया के शीर्ष चार देशों में शामिल हुई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नया भारत अपनी विरासत को साथ लेकर चलता है, जिसमें काशी में काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में 500 वर्षों के बाद प्रभु श्रीराम का अद्भुत वैश्विक मंदिर तथा प्रयागराज में कुंभ का वैश्विक आयोजन, यह विरासत के प्रति हमारा विश्वास दर्शाता है। योग को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने का कार्य प्रधानमंत्री द्वारा हुआ है। पूरा देश तथा दुनिया प्रधानमंत्री के प्रयासों को लगातार देखते हुए उसे अनुकरित भी कर रही है। उन्होंने यात्रा के लिए सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यात्रा पूरी ऊर्जा के साथ “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” के प्रयासों को संकल्पित करेगी। बीस दिन की यात्रा में सभी को जुड़ने को तैयार करना है। जनता के साथ संवाद भी बनाना होगा। यात्रा के प्रति उन्होंने अपनी शुभकामनाएं भी दी।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हर हर महादेव उद्घोषित करते हुए भारत माता की जय का नारा लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लोकप्रिय मुख्यमंत्री की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि आपकी ऊर्जा देखकर मैं अभिभूत हूं। आज मै काशी की धरती पर आकर गौरवान्वित हूं। काशी विश्व की प्राचीन नगरी के साथ ऊर्जा की नगरी है। आज काशी के लिए ऐतिहासिक दिन है, देश के प्रधानमंत्री की कर्मभूमि काशी है। काशी ने देश को ऐसा नेता दिया है जिसके पास वैश्विक स्तर की सोच के साथ विकास की क्षमता है। प्रधानमंत्री सामान्य परिवार में पैदा होकर स्टेशनों पर चाय बेचा तथा आज वैश्विक स्तर पर भारत को नई पहचान दिला रहे। लोकतंत्र में आप अच्छी सोच लेकर मेहनत करते हुए ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा है देश बदल रहा है, देश आगे बढ़ रहा है। 25 करोड़ लोग को गरीबी से बाहर निकाला गया है, 80 करोड़ को राशन, चार करोड़ को आवास के साथ, सभी को टैप वाटर की सुविधा दी गई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि किसान के खाते में सीधे राशि भेजी जा रही है। अन्नदाता मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा। कोविड काल में पूरे देश में पैनिक स्थिति को भांपते हुए पीएम मोदी स्वत: आगे हुए और 140 करोड़ लोगों को बचाया। 200 करोड़ लोगों को कोविड वैक्सीन की खुराक दी गई। अन्य देशों को भी मुफ्त में टीकाकरण की सुविधा दी गई। उन्होंने कहा कि बहुत मुख्यमंत्री को देखा है मैने, लेकिन नरेन्द्र मोदी के मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री के कार्यकाल में टेक्नोलॉजी का सही प्रयोग हुआ। “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” योजना अपने आप में बड़ी सोच है। विधानसभाओं तथा संसद में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था जल्द होगी। वैश्विक स्तर पर भारत की छवि मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि यह नया भारत है, यह आत्मनिर्भर भारत है। 20 वर्ष पहले वो भी आराजकता के शिकार हुए थे। उन्होंने कहा कि महाकुंभ मेला में करोड़ों-करोड़ों लोगों की सहभागिता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शानदार प्रयासों से संभव हुई। योगी ने यहां जादू किया हुआ है। मुख्यमंत्री के प्रयासों से अयोध्या में वर्षों के प्रयासों के बाद राम मंदिर को बनाने में सफलता मिली। उन्होंने कहा कि उनके यहां के प्रसिद्ध मंदिर बालाजी को बनाने हेतु वो मुख्यमंत्री से जमीन मांगते हैं। सड़क नेटवर्क में आज कोई देश भारत को पीछे नहीं छोड़ सकता। उन्होंने कहा कि वन नेशन वन राशन कार्ड के बाद हम वन नेशन वन इलेक्शन के तरफ देख रहे है। आज देश में नदियों को भी जोड़ने का कार्य होने जा रहा है। गंगा, ब्रह्मपुत्र, कावेरी, कृष्णा, गोदावरी को जोड़कर पूरे भारत के पानी की उपलब्धता को पूरा करने को प्रयास किया जाएगा। प्रधानमंत्री के लिए सेवा ही धर्म है। नरेंद्र मोदी ने सामाजिक जीवन से ही सब कुछ सीखा है। उन्होंने पर्यटन को नई ऊंचाइयों को दिया है। उनके 2003 में वाइब्रेंट गुजरात को अब सभी लोग संकल्पित करते हुए अर्थव्यवस्था को मजबूती देने हेतु नए-नए सम्मेलन कर रहे। भारत में अनेकता के बावजूद सभी का लक्ष्य एक है, भारत को नरेंद्र मोदी के लीडरशिप में आगे ले जाना। एनडीए एक है, एनडीए मजबूत है। चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि राइट टाइम, राइट लीडर, राइट वर्क इज नरेंद्र मोदी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी को अपने लिए नहीं राष्ट्र के लिए सपोर्ट करें तथा एक भारत श्रेष्ठ भारत विकसित भारत को संकल्पित करें। अंत में उन्होंने काशी विश्वनाथ की जय, हर हर महादेव तथा भारत माता की जय के साथ प्रधानमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाइयां दीं। ये संकल्प यात्रा इतिहास में एक ऐतिहासिक यात्रा होगी। प्रधानमंत्री के जीवन तथा उनके सकारात्मक पहलुओं को सम्मिलित करते हुए एक वीडियो भी प्रदर्शित किया गया।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने हर हर महादेव उद्घोषित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पिता के रूप में अपना अभिभावक बताया। चंद्रबाबू नायडू को भी उन्होंने अपना अभिभावक बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनको हमेशा गाइड करने का काम किया है। उन्होंने कहा कार्यकर्ता हमारी रीढ़ की हड्डी है। कार्यकर्ता है, तभी हम हैं। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के साथ उनकी यात्रा बारह वर्षों पूर्व शुरू हुई थी। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के कर्मस्थली में अपनी उपस्थिति को गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि आज दुनिया के सभी देशों में भारतीयों का सम्मान बढ़ा है, हमारी संस्कृति की पहचान वैश्विक स्तर पर और व्यापक हुई है। प्रधानमंत्री दिन-रात कार्य करते हुए विकसित भारत के लक्ष्य को साधने का कार्य कर रहे हैं। युवाओं को उनसे सीख लेते हुए उसको अनुकरण करने का कार्य करना चाहिए। आज वैश्विक स्तर पर नरेन्द्र मोदी केवल नाम नहीं है बल्कि ये हमारे सम्मान का नाम है ये वो दावे के साथ कह सकते हैं। प्रधानमंत्री की सोच के साथ चिराग पासवान मजबूती के साथ खड़ा है ये वो विश्वास दिलाते हैं।

केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यक्रम में उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का सम्मान वैश्विक स्तर पर बढ़ा है। एक सामान्य कार्यकर्ता से देश के प्रधानमंत्री तक का उनका सफर बहुत संघर्षों वाला रहा है। उन्होंने बताया कि वाराणसी से वड्डनगर तक की यात्रा को प्रतिदिन 60 से 80 जगहों पर स्वागत किया जाएगा। यह यात्रा केवल आयोजन नहीं है बल्कि “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की परिकल्पना को साकार करेगा।

कार्यक्रम में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र 8″दयालु”, एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, सहकारिता राज्य मंत्री जे पी एस राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, महापौर अशोक तिवारी, सदस्य विधान परिषद राय धर्मेंद्र सिंह, अश्विनी त्यागी, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक डॉ अवधेश सिंह, त्रिभुवन राम, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ सुनील पटेल, प्रभारी जगदीश पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, प्रभारी एवं सांसद बी डी शर्मा, जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल, मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, अपर पुलिस कमिश्नर शिवहरी मीणा, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

सूचना विभाग के प्रदर्शनी का केंद्रीय रक्षा मत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया

इससे पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूचना विभाग द्वारा सेवा संकल्प यात्रा अभियान के अवसर पर रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर परिसर में लगाये गए “सेवा संकल्प यात्रा अभियान जनसेवा से राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष” विषयक चित्र प्रदर्शनी का फीता खोलकर विधिवत् उद्घाटन किया तथा प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

तत्पश्चात् केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री आंध्र प्रदेश एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान, केंद्रीय राज्य मंत्री वित्त पंकज चौधरी आदि लोगों ने पीएम की कर्मभूमि वाराणसी से उनके जन्मभूमि वडनगर तक जाने वाली बाइक यात्रा को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। जिसमें 250 बाइकों पर 500 यात्री सवार रहे।

इससे पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री आंध्र प्रदेश एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान, केंद्रीय राज्य मंत्री वित्त पंकज चौधरी द्वारा बाबा श्री काशी विश्वनाथ का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन एवं रुद्राभिषेक कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वास्थ्य दीर्घायु की कामना की गई। लोगों ने काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का निरीक्षण किया तथा मंदिर परिसर में मंगलाचरणकरने वाले बटुकों और तीर्थ पुरोहितों का सम्मान कियागया। उन्हें अंगवस्त्रम और दक्षिणा प्रदान की गई। विश्वनाथ धाम में सेवा देने वाले स्वच्छता प्रहरियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

तत्पश्चात् उपस्थित श्रद्धालुओं एवं अन्य लोगों के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केक काटकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म दिवस मनाया। वैसे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परिसर में स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान एक महत्वपूर्ण पहल थी। इन प्रहरियों ने कॉरिडोर को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज हम सभी के लिए गौरव और सौभाग्य का दिन है। भारत के प्रधानमंत्री और काशी के सांसद नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बाबा विश्वनाथ धाम में पूजन कर उनके स्वस्थ रहने की कामना की गई। यहां के पुरोहितों और आचार्यों का भी सम्मान किया गया। बडनगर से काशी तक बाइक रैली में शामिल बाइकर्स से संवाद कर प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र ”, एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, सहकारिता राज्य मंत्री जे पी एस राठौर, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक डॉ अवधेश सिंह, त्रिभुवन राम, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ सुनील पटेल, मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, अपर पुलिस कमिश्नर शिवहरी मीणा, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित रहे। सभा का संचालन भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने किया।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *