नारद मोह और विष्णु झांकी के साथ अर्दली बाजार की रामलीला का शुभारंभ

Share News

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। वरूणापार में कचहरी क्षेत्र अर्दली बाजार की प्रसिद्ध प्राचीन रामलीला का सोमवार को श्री गणेश स्तुति और पूजन-अर्चन के साथ शुभारंभ हो गया। श्री रामलीला समिति, कचहरी क्षेत्र, अर्दली बाजार के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव के पहले दिन भगवान विष्णु की अत्यंत आकर्षक झांकी सजाई गई। इसके साथ ही कलाकारों द्वारा ‘नारद मोह’ प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण और जीवंत मंचन किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि अर्दली बाजार की इस ऐतिहासिक रामलीला की स्थापना वर्ष 1967 में हुई थी। तब से लेकर आज तक यह परंपरा निरंतर और अधिक भव्य रूप में आयोजित होती आ रही है। रामलीला समिति के महामंत्री विपुल कुमार पाठक ने कहा कि इस पारंपरिक आयोजन को अनुशासित व सफल बनाने में समिति के सम्मानित पदाधिकारियों के साथ-साथ समस्त क्षेत्रीय जनता का अटूट सहयोग और योगदान रहता है।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *