केन्द्रीय कारागार में धनुषयज्ञ व रामसीता विवाह का भव्य मंचन

Share News

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। केन्द्रीय कारागार में चल रही दस दिवसीय रामलीला के तीसरे दिन मंगलवार को फुलवारी प्रसंग, धनुष यज्ञ और राम-सीता विवाह का भव्य मंचन किया गया।जनक वाटिका में राम-सीता के प्रथम मिलन और सहज भाव से भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष भंग करने के दृश्यों ने सभी का मन मोह लिया। इसके बाद, धनुष टूटने पर क्रोधित होकर पहुँचे परशुराम और श्रीराम के संवाद का सजीव चित्रण किया गया। बंदी नरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा निभाए गए परशुराम के भावपूर्ण किरदार ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।इस सांस्कृतिक आयोजन को देखकर जेल के बंदी, अधिकारी और दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र, जिला कारागार अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव समेत कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *