शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करेंगे: चेतनारायण सिंह

Share News

वाराणसी। वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अधिकृत प्रत्याशी चेतनारायण सिंह ने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने की बात कही। मंगलवार को उदय प्रताप कालेज स्थित प्राचीन छात्र एसोसिएशन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मान-सम्मान की रक्षा, पुरानी पेंशन योजना की बहाली और तदर्थ शिक्षकों के समायोजन के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्याओं को भी शासन के समक्ष रखा जाएगा। इनमें जीविकोपार्जन के लिए राज्य कोष से मासिक मानदेय देने तथा 15 अक्टूबर 1986 के अध्यादेश के अनुसार सरकारी अनुदान दोबारा प्रदान करने की मांग प्रमुख है। चेतनारायण सिंह ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा, धारा 18 की बहाली और वर्ष 2005 से पूर्व विज्ञापित पदों पर पुरानी पेंशन लागू कराने के लिए प्रयास करने की बात कही। इस दौरान वित्तविहीन शिक्षक महासभा ने चेतनारायण सिंह को समर्थन देने की घोषणा की और अपनी मांगों को सदन में उठाने का आग्रह किया।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *