लालबाग के राजा की प्रतिमूर्ति की मराठी विधि से पूजा, गणेश उत्सव शुरू

Share News

वाराणसी। श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति की ओर से ठठेरी बाजार स्थित शेरवाली कोठी में सोमवार को पांच दिवसीय 18वें श्रीगणेश उत्सव का शुभारंभ हुआ। मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग के राजा की प्रतिमूर्ति श्रीगणेश की मराठी परंपरा के अनुसार विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

प्रमुख विद्वान खुंटे जी महाराज ने पूजन संपन्न कराया। समिति अध्यक्ष आनंद सूर्यवंशी ने सपत्नीक पूजा की। पूजन के बाद प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु गुरु’ ने भगवान गणेश की आरती उतारी। समिति पदाधिकारियों ने भी आरती कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। समिति की ओर से मुख्य अतिथि का माल्यार्पण, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया। मंत्री ने कहा कि भगवान गणेश प्रथम पूज्य हैं और सभी का कल्याण करते हैं। उन्होंने सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। शाम को भजन गायक जय पांडेय ने टीम के साथ भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। संचालन चक्रवर्ती विजय नावड़ और धन्यवाद ज्ञापन अशोक शिंदे ने किया। मंगलवार को सुबह महाआरती, शाम पांच बजे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, छह बजे 15 वर्ष तक के बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता और रात नौ बजे महाआरती होगी।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *