
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय, अर्दली बाजार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह एवं सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ‘लक्कड़’ ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों और सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। साथ ही देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है और समाजवादी पार्टी इसके लिए सदैव संघर्षरत रहेगी। जिला प्रवक्ता संतोष यादव ‘बबलू’ एडवोकेट, पूजा यादव, अखिलेश यादव, हीरू यादव, रामकुमार यादव, गोपाल पाण्डेय, पुतुल यादव, मनोज यादव ‘गोलू’, राजेंद्र प्रसाद, धर्मवीर पटेल, विजय ‘टाटा’, दिनेश सिंह, राजू यादव, विनोद शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
