विश्व हिंदू महासंघ की बैठक में संगठन सशक्तीकरण पर जोर

Share News

वाराणसी। विश्व हिंदू महासंघ (उत्तर प्रदेश) के वाराणसी मंडल के तत्वावधान में प्रांतीय अधिवेशन की बैठक रविंद्रपुरी स्थित एक कैफे में प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष शिव विलास शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई। राष्ट्रीय सहसंयोजक तिलक राज कपूर, राष्ट्रीय मंत्री रघुवीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष पांडे, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शंकर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर बोस, प्रदेश मंत्री राजकुमार विश्वकर्मा, काशी मंडल प्रभारी वीरेंद्र कुमार मालू, मातृशक्ति की प्रदेश उपाध्यक्ष गरिमा सिंह गौतम, काशी मंडल अध्यक्ष लकी गुप्ता, धर्माचार्य प्रकोष्ठ की प्रदेश मंत्री देवी प्रिया किशोरी, कानपुर मंडल प्रभारी राजा सिंह, युवा प्रकोष्ठ के जिला मंत्री आशीष सोनी, वाराणसी जिलाध्यक्ष मंजू व्यास, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष प्रीति मिश्रा, जिला अध्यक्ष राजेश पांडेय, महानगर अध्यक्ष सोनू, गोरक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विशेश्वर झा तथा गोरखपुर महानगर अध्यक्ष रूपम सिंह सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के उपरांत राष्ट्रीय मंत्री रघुवीर सिंह का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। संचालन काशी प्रांत के मंडल अध्यक्ष मिथुन चंद्र डे (दादा) ने किया। इस अवसर पर पदग्रहण एवं सम्मान-घोषणा कार्यक्रम के तहत मिथुन चंद्र डे (दादा) को काशी क्षेत्र का प्रभारी, विकास बरनवाल “सनातनी” को गोरखपुर क्षेत्र का प्रभारी तथा उन्हें राष्ट्रीय मंत्री रघुवीर सिंह को मुख्य सचिव नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *