कार की टक्कर से दवा लेने निकले बुजुर्ग की मौत

Share News

वाराणसी। गिलट बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के उदय प्रताप कॉलेज मार्ग स्थित कुशपाल कॉलोनी में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान करीब 58 वर्षीय छेदीलाल के रूप में हुई। वह दवा लेने बाजार जा रहे थे। परिजन उन्हें घायल अवस्था में गिलट बाजार स्थित त्रिमूर्ति अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र चंदन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सुबह करीब 10:30 बजे उनके पिता घर से निकले थे। इसी दौरान गिरिराज अपार्टमेंट से तेज गति में निकली कार ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने वाहन मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *