
शिक्षक निर्वाचन: तीन सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल
वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 से भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने शनिवार को तीन सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पूर्व निकाले गए जुलूस में वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, प्रयागराज और सोनभद्र से बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए।डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह आभारी हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए वह हमेशा आगे रहेंगे।नामांकन जुलूस में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, जिला अध्यक्ष राम सकल पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि समेत कई नेता शामिल रहे। जुलूस में सरफुद्दीन, नागेश्वर सिंह, संतोष सिंह, महताब आलम, मुमताज अहमद, कल्पना विश्वकर्मा, केदारनाथ दुबे, गणेश प्रसाद, कृष्ण कुमार पांडेय समेत निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक मौजूद रहे। नामांकन के तीनों सेटों में कुल 27 प्रस्तावकों के नाम शामिल रहे।
