ऑडिटर की स्वतंत्रता के नए प्रावधानों पर हुई चर्चा

Share News

ग्लोबल एथिक्स डे पर आईसीएआई की वाराणसी शाखा में हुआ सेमिनार

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की वाराणसी शाखा की ओर से शनिवार को पांडेयपुर स्थित आईसीएआई भवन में ग्लोबल एथिक्स डे-2026 पर सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें आचार संहिता में महत्वपूर्ण बदलाव और व्यावहारिक केस स्टडी पर चर्चा हुई। मुख्य वक्ता सीए सुकान्त रॉय ने बताया कि आईसीएआई की 13वीं आचार संहिता एक अप्रैल 2026 से लागू हो चुकी है। इसके तहत सीए फर्मों को तथ्यात्मक जानकारी के साथ विज्ञापन और वेबसाइट पर पुश टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल की छूट दी गई है। हालांकि तुलनात्मक विज्ञापन और क्लाइंट के नाम का प्रचार प्रतिबंधित रहेगा। ऑडिटर की स्वतंत्रता को लेकर भी कड़े प्रावधान किए गए हैं। इसके अलावा प्रबंधन परामर्श सेवाओं में एआई, फोरेंसिक अकाउंटिंग और सोशल इम्पैक्ट असेसमेंट को शामिल किया गया है।अध्यक्षता सीए द्विजेन्द्र कुमार सिंह ने की। शाखा अध्यक्ष सीए वैभव मेहरोत्रा ने कहा कि तकनीक कितनी भी बदल जाए, नैतिकता हमेशा केंद्र में रहनी चाहिए। सचिव सीए रंजीत कुमार पांडेय ने धन्यवाद दिया। इस दौरान सीए विकास द्विवेदी, नमन कपूर, पूर्व अध्यक्ष सीए सोमदत्त रघु, श्रीप्रकाश पांडेय, नीरज कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *