बनारस बार में जले 151 दीप, सरदार पटेल अमर रहें के लगे नारे

Share News

अधिवक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को किया याद

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को बनारस बार एसोसिएशन और सेंट्रल बार एसोसिएशन में कार्यक्रम आयोजित किए गए। बनारस बार में स्थापित उनकी प्रतिमा के सामने 151 दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। अधिवक्ताओं ने ‘सरदार पटेल अमर रहें’ और ‘जब तक सूरज-चांद रहेगा, सरदार पटेल का नाम रहेगा’ के नारे लगाए। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय और राजेश प्रसाद सिंह ने किया। वहीं, सेंट्रल बार में आयोजित सभा में वक्ताओं ने देश की एकता और अखंडता में पटेल के योगदान को याद किया। पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि सरदार पटेल ने 1948 में ही गोवा को आजाद कराने का मौखिक आदेश दे दिया था, लेकिन तत्कालीन परिस्थितियों के चलते उसे वापस लेना पड़ा। सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष प्रेमप्रकाश गौतम और संचालन महामंत्री आशीष सिंह ने किया।इस अवसर पर विनोद पांडेय भैयाजी, रोहित कुमार मौर्य,राजेश प्रसाद सिंह, आशीष सिंह गौतम, आशीष सोनकर, मंगला प्रसाद, अखिलेश यादव, अभिषेक राय, विंध्याचल सिंह, साबिर अली, सत्येंद्र कुमार सिन्हा, राजीव गोस्वामी, अमीना खातून और रमेश प्रसाद।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *