
गांठ का आकार करीब 22×20×10 सेंटीमीटर
वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। अर्बन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शिवपुर में चिकित्सकों की टीम ने जटिल शल्य चिकित्सा कर 18 वर्षीय युवती की डिम्बग्रंथि से पांच किलोग्राम से अधिक वजन की विशाल गांठ निकालने में सफलता हासिल की। गांठ का आकार करीब 22×20×10 सेंटीमीटर बताया गया।
चिकित्सकों के अनुसार युवती की डिम्बग्रंथि में गांठ काफी बड़ी थी, जिसके कारण शल्य चिकित्सा चुनौतीपूर्ण मानी जा रही थी। टीम ने पूरी सावधानी और चिकित्सकीय दक्षता के साथ ऑपरेशन किया। करीब पांच किलोग्राम से अधिक वजन की गांठ को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया। ऑपरेशन के बाद युवती की स्थिति चिकित्सकीय निगरानी में बताई गई है। यह जटिल ऑपरेशन डॉ. निकुंज, डॉ. एसके यादव और डॉ. रश्मि की टीम ने किया। चिकित्सकों के मुताबिक गांठ का आकार अधिक होने के कारण ऑपरेशन के दौरान विशेष सावधानी बरतनी पड़ी। सफल शल्य चिकित्सा के बाद युवती को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। चिकित्सकों ने बताया कि अर्बन सीएचसी शिवपुर में विशेषज्ञ स्त्री एवं प्रसूति रोग सेवाओं के साथ जटिल शल्य चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध है। इससे क्षेत्र के मरीजों को गंभीर मामलों में स्थानीय स्तर पर उपचार की सुविधा मिल रही है। सफल ऑपरेशन से केंद्र की चिकित्सा सेवाओं को भी मजबूती मिली है।
