
मेधावी छात्राओं व गुरुओं का हुआ सम्मान
वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। भारत विकास परिषद् काशी प्रान्त की नीलकण्ठ शाखा द्वारा जैतपुरा स्थित स्कूल ऑफ गुरुकुल में ‘भारत को जानो’ मौखिक प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और ‘वन्दे मातरम्’ से हुआ।प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में सुधाकर महिला इंटर कॉलेज प्रथम, रानी मुरार बालिका इंटर कॉलेज द्वितीय तथा कुमारी कन्या बालिका इंटर कॉलेज तृतीय स्थान पर रहा। कनिष्ठ वर्ग में रानी मुरार बालिका इंटर कॉलेज प्रथम, सुधाकर महिला इंटर कॉलेज (अंग्रेजी) द्वितीय और कुमारी कन्या बालिका इंटर कॉलेज तृतीय स्थान पर विजयी रहे।इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रकल्प ‘गुरु वन्दन छात्र अभिनन्दन’ के तहत प्रधानाचार्या, तीन वरिष्ठ शिक्षिकाओं, एक शिक्षक तथा कक्षा 9 व 10 के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में शाखाध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल, रवि प्रकाश जायसवाल, कमल कुमार सिंह, घनश्याम सेठ, पंकज पटेल, विष्णु दयाल सेठ, उमा शंकर जायसवाल और प्रधानाचार्या रोज़ी जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन कमल कुमार सिंह ने तथा समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
