आशुतोष सिन्हा ने 19,923 मतों से दर्ज की जीत

Share News

पहड़िया मंडी में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी एवं निवर्तमान एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह को 19,923 मतों से पराजित किया। मतगणना में आशुतोष सिन्हा को 55,046 और केदारनाथ सिंह को 35,114 मत मिले। मतगणना स्थल पहड़िया मंडी में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। भारी बारिश के बावजूद कार्यकर्ता पंडाल में डटे रहे और परिणाम का इंतजार करते रहे। जीत की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। विजयी प्रत्याशी के पहुंचने पर फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया गया। आशुतोष सिन्हा ने अपनी जीत का श्रेय सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों तथा पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के परिश्रम को दिया। उन्होंने स्नातक मतदाताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

स्वागत करने वालों में चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह, सांसद छोटेलाल खरवार, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव, संतोष यादव एडवोकेट, डॉ. ज्ञानेंद्र यादव ज्ञानू, प्रदीप कुमार मौर्य, प्रदीप जायसवाल, अरविंद गिरि, शिवशंकर यादव, सत्यना, विजय टाटा आदि थे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *