कांवरियों की सेवा में जुटी अग्रवाल महासभा, फलाहार के साथ पिलाई चाय

Share News

वाराणसी। सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के अवसर पर अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से श्री राधा गोविन्द मंदिर के पास कांवरियों एवं श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर लगाया गया। काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे बड़ी संख्या में कांवरियों और दर्शनार्थियों ने शिविर में फलाहार ग्रहण किया।संस्था संरक्षक एवं अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल ‘हरे कृष्ण ज्वेलर्स’ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं का सेवा भाव से स्वागत किया। शिविर में उबले आलू और अनारदाना से तैयार फलाहार के साथ शीतल जल वितरित किया गया। रिमझिम बारिश के सुहाने मौसम में श्रद्धालुओं को गरम चाय भी पिलाई गई। सुबह आठ बजे से दोपहर तक चले शिविर की व्यवस्था संस्था अध्यक्ष प्रद्युम्न अग्रवाल और महामंत्री आमोद अग्रवाल ने संभाली। अमिता अग्रवाल, अजय कृष्ण, सलिल अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, विनय अग्रवाल, बृजकमल दास अग्रवाल, अतुल गोयल, मनीष गुप्ता, पंकज अग्रवाल और कुश चौधरी सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया। संयोजन रमेश टेकरीवाल एवं विनय अग्रवाल ने किया।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *