शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को निःशुल्क रोजगार प्रदान किए जाने के उद्द्येश 25 सितंबर को बृहद रोजगार मेला का होगा आयोजन

Share News

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के संयुक्त तत्वाधान शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे से ट्रेड फैसिलिटी सेंटर (टीएफसी बिल्डिंग) चांदमारी, बड़ालालपुर मे होगा

रोजगार मेले में एडुटेक, मैन्युफैक्चरिंग, बैंकिंग, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की विभिन्न कंपनियों द्वारा एचआर मैनेजर, रिलेशनशिप मैनेजर, अप्रेंटिसशिप, कलेक्शन ऑफिसर, रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव, असेंबली लाइन ऑपरेटर, प्रोडक्शन असिस्टेंटपुरुष आदि पदों पर साक्षात्कार के उपरांत भर्ती की जाएगी

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को निःशुल्क रोजगार प्रदान किए जाने के उद्द्येश से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, वाराणसी एवं कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के संयुक्त तत्वाधान 25 सितंबर को प्रातः 10:00 बजे से ट्रेड फैसिलिटी सेंटर (टीएफसी बिल्डिंग) चांदमारी, बड़ालालपुर में आयोजित किया जा रहा है। उक्त संबंध में मेला प्रभारी दीप सिंह द्वारा बताया गया कि आयोजित रोजगार मेला में देश के विभिन्न क्षेत्रों से कंपनियां प्रतिभा कर रही हैं। रोजगार मेले में एडुटेक, मैन्युफैक्चरिंग, बैंकिंग, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की विभिन्न कंपनियों द्वारा एचआर मैनेजर, रिलेशनशिप मैनेजर, अप्रेंटिसशिप, कलेक्शन ऑफिसर, रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव, असेंबली लाइन ऑपरेटर, प्रोडक्शन असिस्टेंटपुरुष आदि पदों पर साक्षात्कार के उपरांत भर्ती की जाएगी। विभिन्न पदों हेतु अनिवार्य शैक्षिक योग्यता हाई स्कूल, इंटर, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, एवं बीटेक आदि उत्तीर्ण अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभा किया जा सकता है। कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए 02 लाख 20 हजार से 5 लाख 20 हजार तक सालाना पैकेज पर जॉब ऑफर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को आयोजित बृहद रोजगार मेला में जनपद वाराणसी के इच्छुक बेरोजगार युवक/युवतियां अपने बायोडेटा के साथ सभी शैक्षिक दस्तावेजों की दो प्रति तथा 4 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ प्रतिभा कर सकते हैं।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *