छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से जगाई स्तनपान के प्रति जागरूकता

Share News

वाराणसी। विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत डॉ. घनश्याम सिंह महाविद्यालय में गुरुवार को गृह विज्ञान विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक और फ्लैश कार्ड के माध्यम से स्तनपान के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर स्वस्थ मातृत्व और शिशु स्वास्थ्य का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक के जरिए छात्राओं ने जन्म के तुरंत बाद नवजात को मिलने वाले पहले पीले दूध (कोलोस्ट्रम) के महत्व, पहले छह माह तक केवल स्तनपान कराने और दो वर्ष तक स्तनपान जारी रखने की आवश्यकता को दर्शाया। साथ ही बताया कि स्तनपान शिशु को कुपोषण और कई बीमारियों से बचाने के साथ उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने तथा मां-बच्चे के बीच भावनात्मक संबंध को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने रंग-बिरंगे फ्लैश कार्ड प्रदर्शित कर “पहला दूध- नवजीवन का अमृत”, “छह महीने तक सिर्फ स्तनपान” और “स्तनपान- सुरक्षित और मुफ्त पोषण” जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इन संदेशों को उपस्थित शिक्षकों, छात्राओं और अभिभावकों ने सराहा। संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीति शाह के नेतृत्व में किया गया। इसमें डॉ. इशिता मिश्रा और डॉ. रोशनी सिंह, प्रमुख डॉ. ज्योति सिंह ने सहयोग किया।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *