
वाराणसी। असम में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वाराणसी की मीरा फाउंडेशन ने मानवीय पहल करते हुए राहत अभियान चलाया। अभियान के तहत समाज के लोगों और संस्था के सहयोगियों के सहयोग से एकत्रित धनराशि रेडियो शिवसागर, असम की टीम को सौंपी गई। इस राशि से शिवसागर और आसपास के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।मीरा फाउंडेशन की कार्यक्रम अधिकारी दीपशिखा ने बताया कि संस्था शिक्षा और सामाजिक विकास के साथ-साथ आपदा के समय पीड़ितों की सहायता को भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी मानती है। इसी उद्देश्य से राहत अभियान शुरू किया गया है। कहा कि भविष्य में भी देश के किसी भी हिस्से में प्राकृतिक आपदा आने पर जरूरतमंदों की सहायता के लिए इसी तरह प्रयास किए जाएंगे।

अभियान में शालिनी, रत्नदीप जायसवाल, हैप्पी सिंह, स्वरा, सिद्धार्थ, फराज, रुकैया, मोहिनी, महेश्वरी देवी, सत्यम, क्षमा, रेहानुल, अंकुर, निष्ठा, श्रेया, सौरभ, अतुल, अनन्या और सोहम ने सहयोग किया है।
