विश्वकर्मा समाज ने स्व. अमरनाथ विश्वकर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Share News

राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने परिजनों को बंधाया ढांढस

वाराणसी। श्री विश्वकर्मा सभा, वाराणसी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्व. अमरनाथ विश्वकर्मा के आकस्मिक निधन पर शनिवार को उनके नई सड़क स्थित आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा भी नई सड़क स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने स्व. अमरनाथ विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि स्व. अमरनाथ विश्वकर्मा का सामाजिक जीवन अत्यंत प्रेरणादायी रहा और समाज के उत्थान में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। श्रद्धांजलि सभा में श्री विश्वकर्मा सभा, वाराणसी के पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। सभी ने उनके निधन को समाज की अपूरणीय क्षति बताया और कहा कि उन्होंने जीवनभर समाज सेवा एवं संगठन को मजबूत करने के लिए समर्पित भाव से कार्य किया। अंत में उपस्थित लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।

इस अवसर पर विश्वकर्मा सभा के मंत्री अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा, सोमनाथ विश्वकर्मा, नित्यानंद समेत अन्य पदाधिकारी शामिल थे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *