जौहर यूनिवर्सिटी की इमारतों को गिराए जाने पर अंतरिम रोक लगाई गई!

Share News

लखनऊ। रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को फ़िलहाल बड़ी राहत मिली है। यूनिवर्सिटी परिसर की 38 इमारतों को गिराने की प्रस्तावित कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी गई है। यह रोक मुरादाबाद मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने लगाई है, जो रामपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भी हैं।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से रामपुर विकास प्राधिकरण के आदेश के ख़िलाफ़ अपील दायर की गई थी, जिस पर सुनवाई के दौरान मंडलायुक्त ने अंतरिम रोक लगाने का फ़ैसला लिया। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आरडीए के आदेश के ख़िलाफ़ अपील की थी, चूंकि मंडलायुक्त, आरडीए के अध्यक्ष होने के नाते इस मामले में अधिकार क्षेत्र रखते हैं, इसलिए अंतरिम रोक लगाना क़ानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है। इस आदेश के बाद फ़िलहाल यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों को गिराने की कार्रवाई पर रोक रहेगी।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *