बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से कई राज्यों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, दिल्ली, यूपी समेत अन्य राज्यों में भी बरसात होगी।

उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों में और तेज होकर डीप डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। इसकी वजह से 26-27 जुलाई को ओडिशा, 27 जुलाई को छत्तीसगढ़ में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी और कहीं कहीं बहुत ज्यादा भारी बारिश होने वाली है। इसके अलावा, 26-27 जुलाई को गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में बहुत भारी बारिश होगी। उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो 26 जुलाई से एक अगस्त के बीच हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में काफी ज्यादा या व्यापक बारिश होने वाली है। 28 जुलाई से 31 जुलाई के बीच हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में, 28 जुलाई से एक अगस्त के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 27 जुलाई से एक अगस्त के बीच पूर्वी यूपी में, 29 जुलाई से एक अगस्त के बीच पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश होगी। 26-27 जुलाई और एक अगस्त को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, 26-27 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 26 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश, 26 जुलाई से एक अगस्त के बीच पश्चिमी राजस्थान, 26-28 जुलाई के बीच पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होने वाली है। वहीं, 28 जुलाई से एक अगस्त के बीच पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं आंधी तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं के चलने का अनुमान है।

मध्य भारत की बात करें तो पश्चिमी मध्य प्रदेश में 26-28 जुलाई और एक अगस्त, विदर्भ में 26 जुलाई और एक अगस्त को कहीं-कहीं से लेकर कुछ जगहों पर बारिश होगी। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 29-31 जुलाई के दौरान, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में 26 जुलाई, एक अगस्त के दौरान विदर्भ में 27-31 जुलाई के दौरान काफी बड़े इलाके में या पूरे इलाके में भारी बारिश होगी। पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 26-30 जुलाई के दौरान कहीं-कहीं आंधी तूफान, बिजली कड़कने की चेतावनी है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 31 जुलाई को, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 26-30 जुलाई के दौरान कहीं-कहीं आंधी तूफान और बिजली कड़केगी। इसके अलावा, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 28-29 जुलाई, एक अगस्त, पूर्वी मध्य प्रदेश में, 27-28 जुलाई व 31 जुलाई को, विदर्भ में 26-27 जुलाई व 30 जुलाई, छत्तीसगढ़ में 27 जुलाई और एक अगस्त के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने वाली है। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ में 27 जुलाई को कुछ जगहों पर भारी बारिश होगी।

*”सिक्किम, झारखंड में बारिश”*
वहीं, पूर्वी भारत के मौसम की बात करें तो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, ओडिशा में 26 जुलाई से एक अगस्त के दौरान काफी ज्यादा या व्यापक बारिश होने वाली है। उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 27 जुलाई से एक अगस्त तक, झारखंड में 27-29 जुलाई और एक अगस्त को, बिहार में 30 जुलाई से एक अगस्त के दौरान तेज बारिश होगी।
*”असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम में भारी बारिश”*
वहीं, पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश में 26-28 जुलाई, 31 जुलाई से एक अगस्त के दौरान, असम, मेघालय तथा नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में एक अगस्त को कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होने वाली है। अरुणाचल प्रदेश में 29-30 जुलाई के दौरान, असम, मेघालय और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 26-31 जुलाई के दौरान काफी बड़े इलाके में या व्यापक बारिश होने वाली है। अरुणाचल प्रदेश में 26-28 जुलाई के दौरान असम, मेघालय और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 26-30 जुलाई के दौरान कहीं-कहीं आंधी तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी है। अरुणाचल प्रदेश में 27-31 जुलाई के दौरान, अस, मेघालय, 26-28 जुलाई और 30-31 जुलाई के दौरान, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 26-28 जुलाई और 31 जुलाई को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होगी।
