लाभार्थी कैम्प का विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने किया शुभारंभ, बच्चों का किया अन्नप्राशन

स्थानीय जनता ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए कराया पंजीकरण, 2 अक्टूबर तक प्रत्येक रविवार को लगना है कैम्प
वाराणसी। पूर्व मंत्री एवं शहर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी के 76 दिवसीय वार्ड प्रवास के आठवें दिन रविवार को दुर्गाकुंड वार्ड स्थित सामुदायिक भवन, कबीर नगर में लाभार्थी कैम्प का आयोजन हुआ। जिसका उद्घाटन पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने किया। जिसमें केंद्र व राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं का शिविर लगाया गया। जिसमें क्षेत्रीय लोगो ने स्वयं पंजीकरण कराया। सभी विभाग के स्टाल पर विधायक ने स्वयं जाकर योजनाओं के बारे में जाना। उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को चेक, क्रेडिट कार्ड व स्वीकृति पत्र वितरित किये तथा बाल विकास के कैम्प में जाकर बच्चों का अन्नप्राशन किया। कैम्प में स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, दिव्यांग कल्याण विभाग, खाद्य विभाग, नगर निगम, बिजली विभाग आदि अन्य विभागों के शिविर लगाये गये थे। लोगों ने आयुष्मान, विभिन्न पेंशन एवं आवास योजना का पंजीकरण कराया। इसी के साथ आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र हेतु भी शिविर लगाए गए। कुल 400 से ऊपर लाभार्थियों में कैम्प में आकर लाभ प्राप्त किया। इसी प्रवास के दौरान आने वाले प्रत्येक रविवार को इस तरह के लाभार्थी कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल मुख्य राजस्व अधिकारी, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने लोगों को जानकारी प्रदान की एवं उनकी मदद की। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह, पार्षद अक्षयबर सिंह, रतनदेव सिंह, शशि केशरी, भावना अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
