चौपाल प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक चलेंगा

वाराणसी। पूर्व मंत्री एवं शहर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी द्वारा किये जा रहे “76 दिवसीय वार्ड प्रवास” कार्यक्रम के दौरान पड़ने वाले प्रत्येक रविवार को “जन चौपाल” का भी आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभाग के काउंटर लगा कर क्षेत्र की लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कराए जाने के साथ ही विधवा, वृद्धा, विकलांग सहित विभिन्न पेंशन तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित भी कराया जा रहा है। इसी श्रृंखला में आज 26 जुलाई दिन-रविवार को सामुदायिक भवन, कबीर नगर में चौपाल प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक आयोजित है।
डॉ नीलकंठ तिवारी ने बताया कि जन चौपाल में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित किये जाने हेतु मौके पर ही सभी औपचारिकताएं संबंधित मौके पर मौजूद अधिकारी कर्मचारियों द्वारा पूर्ण कराई जा रही है। जिससे लोगों को बिना वजह भाग दौड़ नहीं करना पड़ेगा। लोगों की समस्याओं का समाधान भी मौजूद अधिकारियों द्वारा मौके पर ही सुनिश्चित कराई जा रही है।
