
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधारोपण के साथ मनाई गई जयंती
वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। भारत विकास परिषद (भाविप) काशी प्रदेश प्रांत उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय द्वारा देश के महान वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए एक विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रेरणादायक आयोजन शाखा गतिविधि सह-संयोजक (महिला सहभागिता) पूनम जायसवाल के जन्मदिवस के अवसर पर शाखा गतिविधि संयोजक (संस्कार) आहुति सिंह और शाखा गतिविधि सह-संयोजक (पर्यावरण) निशांत सिंह के निवास पर संपन्न हुआ। इस दौरान सभी सदस्यों ने पर्यावरण को हरा-भरा और सुरक्षित रखने का दृढ़ संकल्प लिया। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल, शाखा गतिविधि संयोजक आहुति सिंह, शाखा गतिविधि सह-संयोजक निशांत सिंह, उमाशंकर जायसवाल, पूनम जायसवाल आदि थे।
