
बृजेश गुप्ता
वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। द सैफायर ग्रैंड, कैंटोनमेंट में काशी अन्नपूर्णा उमर वैश्य समाज के सहयोग से उमर ओमर महिला मंडल काशी द्वारा भव्य डांडिया रास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में काशी अन्नपूर्णा उमर वैश्य समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उत्साहपूर्वक डांडिया रास में भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक डांडिया नृत्य, आपसी मेल-मिलाप और सांस्कृतिक उल्लास ने पूरे आयोजन को आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना रहा। इस आयोजन को सफल बनाने में श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता, डॉ. अर्चना गुप्ता, श्रीमती स्नेहा गुप्ता एवं श्रीमती आकांक्षा गुप्ता ने सक्रिय भूमिका निभाई। उनके प्रयासों और सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने आयोजन की सराहना की और ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों को समाज में आपसी प्रेम, सहयोग एवं एकजुटता बढ़ाने वाला बताया।डांडिया रास के रंग में रंगा यह आयोजन सामाजिक एकता और महिला सहभागिता का सुंदर उदाहरण बना।
