श्रीराम-केवट संवाद और दशरथ मरण के मार्मिक मंचन ने दर्शकों को किया भावुक

Share News

सीता-लक्ष्मण के साथ चित्रकूट पहुंचे श्रीराम

नवरात्र के प्रथम दिन महिषासुर वध का मंचन

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। रामलीला में श्रीराम के वनगमन, केवट संवाद, निषादराज से मिलन और राजा दशरथ के मरण का मार्मिक मंचन किया गया। इन प्रसंगों को देखकर रामलीला प्रेमी भावुक हो उठे। कई दर्शकों की आंखें नम हो गईं। माता कैकेयी के वचन और पिता राजा दशरथ की मर्यादा की रक्षा के लिए श्रीराम ने राजपाट त्यागकर वनवास स्वीकार किया। पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ वन जाते समय गंगा तट पर केवट से उनका संवाद हुआ। इसके बाद निषादराज से भावपूर्ण मिलन का दृश्य प्रस्तुत किया गया। पुत्र वियोग में राजा दशरथ के प्राण त्यागने के प्रसंग ने दर्शकों को दुखी कर दिया। गंगा पार करने के बाद श्रीराम भारद्वाज मुनि के आश्रम पहुंचे। ऋषि ने उनका सत्कार किया और आशीर्वाद देकर विदा किया। इसके बाद श्रीराम, सीता और लक्ष्मण चित्रकूट के लिए प्रस्थान कर गए और वहीं निवास करने लगे। वहीं, शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रामलीला के क्रम में महिषासुर वध की प्रस्तुति भी की गई। देवी दुर्गा द्वारा महिषासुर के वध के दृश्य ने श्रद्धालुओं को धर्म की विजय और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *