
शिक्षक खंड निर्वाचन से भाजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार मिश्रा ने भी अपना नामांकन किया
वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। वाराणसी खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिये नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन शनिवार को वाराणसी खण्ड स्नातक से सर्वश्री बेनी माधौ, चंद्रजीत सिंह यादव, देवकुमार, मनोज कुमार वर्मा, ओम प्रकाश सिंह, प्रशांत कुमार, सुशील कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश गुप्ता सहित 08 तथा शिक्षक खंड से सर्वश्री धर्मेंद्र कुमार, कपिलदेव, प्रमोद कुमार मिश्रा सहित 03 लोगों ने अपना नामांकन किया।
