जिला अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों को बांटे फल

Share News

वाराणसी। राष्ट्रवाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर गुरुवार को प्राकृतिक नवजीवन ट्रस्ट द्वारा दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय, पांडेयपुर में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने अस्पताल के जनरल, महिला वार्ड व इमरजेंसी में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को ताजे फल वितरित कर हाल-चाल जाना।ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रवीन मिश्रा ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष शैलेश पांडेय, सचिव शरद श्रीवास्तव, बार के पूर्व अध्यक्ष राजेश मिश्रा, एडवोकेट अतुल मिश्रा, एडवोकेट विनोद पांडेय (भैयाजी), मिलिंद श्रीवास्तव, विपिन शुक्ला, जितेंद्र पांडेय, कौशल मिश्रा, मनीष सिंह, रवि शर्मा, बिपिन पांडेय और अभिषेक यादव उपस्थित रहे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *