नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने दी इरफानुल होदा को विदाई, बने गोंडा के उप नियंत्रक

Share News

वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से चौकाघाट स्थित प्रखंड कार्यालय में शनिवार को सहायक उप नियंत्रक से प्रोन्नत होकर गोंडा के उप नियंत्रक बनाए जाने पर इरफानुल होदा को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में नागरिक सुरक्षा में उनके द्वारा दिए गए योगदान और कार्यों को याद किया गया। प्रखंड कलेक्ट्रेट के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय और सहायक उप नियंत्रक विवेक कुमार ने इरफानुल होदा को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, अजय यादव, राजेश कुमार सिंह, अयन बोस, राजेश कुमार श्रीवास्तव, ऋषभ मोदनवाल, अशोक यादव और पवन सिंह आदि थे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *