
वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को भारतीय शिक्षा बोर्ड, हरिद्वार से संबद्ध विद्यालयों के दो दिवसीय राष्ट्रीय खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। देश के विभिन्न राज्यों व शहरों से पहुंचे 32 प्रतिष्ठित विद्यालयों के 400 से अधिक युवा खिलाड़ियों ने ट्रैक और मैदान पर अपनी प्रतिभा व खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।*सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मार्च पास्ट से बंधा समां*समारोह का औपचारिक उद्घाटन काशी प्रांत के पूर्व अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, केएचयू के पूर्व अध्यक्ष व ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के पूर्व संयुक्त सचिव अनिल श्रीवास्तव तथा भारतीय शिक्षा बोर्ड के रीजनल कोऑर्डिनेटर (यूपी ईस्ट) बृजमोहन पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, कादीपुर (शिवपुर) के छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना और शिव तांडव स्तोत्र पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

खिलाड़ियों ने खेल भावना व अनुशासन की शपथ ली और 32 टीमों के खिलाड़ियों ने तिरंगे के साये में अनुशासित मार्च पास्ट कर पूरे स्टेडियम को जोश से भर दिया।
विभिन्न आयु वर्गों में पदक के लिए लगी होड़
प्रतियोगिता के दौरान 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। एथलेटिक्स स्पर्धाओं के तहत 100, 200 व 400 मीटर दौड़ के साथ शॉटपुट (गोला फेंक), डिस्कस थ्रो (चक्र फेंक), जैवलिन थ्रो (भाला फेंक), लांग जंप, हाई जंप और रिले रेस के रोमांचक मुकाबले आयोजित हुए। खिलाड़ियों ने हर मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए पूरा दमखम लगाया।

पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान
आयोजन के दौरान काशी का नाम रोशन करने वाले पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीट प्रियंका पटेल सहित खेल जगत में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई दिग्गज खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
अनुशासन और राष्ट्रीय एकता का संदेश
कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक आनंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को मजबूत करना है। साथ ही विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों को आपसी अनुभव साझा करने का मंच मिला है। दो दिवसीय खेल महोत्सव का समापन (रविवार) 20 सितंबर को होगा। राष्ट्रीय खेल महोत्सव में 32 स्कूलों के 400 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभावाराणसी। सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को भारतीय शिक्षा बोर्ड, हरिद्वार से संबद्ध विद्यालयों के दो दिवसीय राष्ट्रीय खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। देश के विभिन्न राज्यों और शहरों से पहुंचे 32 विद्यालयों के 400 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।समारोह का उद्घाटन काशी प्रांत के पूर्व अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, केएचयू के पूर्व अध्यक्ष एवं ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के पूर्व संयुक्त सचिव अनिल श्रीवास्तव तथा भारतीय शिक्षा बोर्ड के क्षेत्रीय समन्वयक (यूपी ईस्ट) बृजमोहन पांडेय ने संयुक्त रूप से किया।

कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, कादीपुर (शिवपुर) के छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना और शिव तांडव स्तोत्र की प्रस्तुति दी। इसके बाद खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन की शपथ ली। 32 टीमों के खिलाड़ियों ने तिरंगे के साये में मार्च पास्ट कर उत्साह का माहौल बनाया।प्रतियोगिता में 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया। 100, 200 और 400 मीटर दौड़, गोला फेंक, चक्र फेंक, भाला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद और रिले रेस में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा हुई।इस दौरान काशी का नाम रोशन करने वाली पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीट प्रियंका पटेल समेत खेल जगत में योगदान देने वाले कई पूर्व खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक आनंद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य
