
वाराणसी। पांडेयपुर वार्ड के प्रेमचंद नगर कालोनी स्थित दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की वाराणसी शाखा की ओर से शनिवार को सीए स्टूडेंट टैलेंट सर्च-2026 के तहत निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। पांडेयपुर स्थित आईसीएआई भवन में हुई प्रतियोगिता में वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों के 60 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मुस्कान यादव, द्वितीय उज्जवल सिंह और तृतीय स्थान ज्योति सिंह ने हासिल किया। विजेताओं को शाखा की ओर से ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में सीए चंद्र प्रकाश पांडेय, सीए इरशाद अहमद और सीए शान अनवर शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष सीए वैभव मेहरोत्रा ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए किया। संचालन शाखा उपाध्यक्ष सीए विकास द्विवेदी ने किया। अंत में शाखा सचिव सीए रंजीत पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
