मैरेज हाल से ताले तोड़कर 55 हजार का सामान चोरी का आरोप

Share News

वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के रिंगरोड स्थित फेज-1 में नावेल्टी मैरेज हाल में चोरों ने ग्राउंड फ्लोर और प्रथम तल के करीब 10 ताले तोड़कर बाथरूम फिटिंग का सामान और प्लेट समेत करीब 55 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी गुरुवार को मैरेज हाल के मालिक गुड्डू रिजवी के पहुंचने पर हुई।गुड्डू रिजवी के अनुसार, वह गुरुवार दोपहर करीब एक बजे मैरेज हाल पहुंचे तो ग्राउंड फ्लोर और प्रथम तल के कई ताले टूटे मिले। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर बाथरूम में फिटिंग के लिए रखा सामान और प्लेट समेत अन्य सामान गायब मिला। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखा तो बुधवार की सुबह करीब 11 बजे दो संदिग्ध व्यक्ति लॉन में प्रवेश करते और ताला तोड़ते दिखाई दिए।घटना की सूचना उन्होंने डायल 112 पर दी। करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेने के बाद थाने में लिखित शिकायत देने को कहा। मैरेज हाल मालिक ने बताया कि इस तरह की घटना उनके यहां करीब तीन बार हो चुकी है। उन्होंने शिवपुर थाने में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *