प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर 76 बटुकों ने किया मां गंगा का दुग्धाभिषेक

Share News

क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने 76 बटुकों के साथ किया मां गंगा का दुग्धाभिषेक एवं पूजन-अर्चन

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर गुरुवार को उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने 76 बटुकों के साथ मां गंगा का दुग्धाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बटुकों ने विधि-विधान से मां गंगा का पूजन किया। इस दौरान लोग अपने हाथों में प्रधानमंत्री एवं अपने सांसद नरेन्द्र मोदी की तस्वीरें लिए हुए थे।

डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस सेवा, आध्यात्मिक आस्था और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 76 बटुकों द्वारा मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की गई। उन्होंने कहा कि काशी की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं में मां गंगा का विशेष स्थान है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर मां गंगा की आराधना कर उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना करना काशी की आस्था और परंपरा से जुड़ा भाव है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार और मां गंगा के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *