लालबाग के राजा के दरबार में बच्चों ने दिखाई चित्रकला और मेहंदी कला की प्रतिभा

Share News

वाराणसी। शेरवाली कोठी में श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति की ओर से आयोजित पांच दिवसीय श्रीगणेश उत्सव समारोह के तीसरे दिन बुधवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। लालबाग के राजा की प्रतिमूर्ति श्रीगणेश जी के समक्ष बच्चों ने चित्रकला और मेहंदी कला में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं ‘कौन बनेगा करोड़पति’ प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। तीनों प्रतियोगिताओं में कुल 127 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सुबह आचार्य श्री खुंठेजी महाराज ने मराठी पद्धति से विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कराई। समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भगवान श्रीगणेश का पूजन किया। महाआरती उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के महामंत्री शैलेश वर्मा एवं समिति के सदस्यों ने की। शाम को आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों ने अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि शिक्षाविद् डॉ. रेणुका नागर, वनिता पब्लिक स्कूल की उपप्रधानाचार्य अमिता वर्मा, चित्रकला विशेषज्ञ श्वेता तिवारी और कर्नाटका बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक रविन्द्र नाथ मिश्र रहे।

समारोह में विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव, वाराणसी विकास प्राधिकरण के सदस्य अम्बरीष सिंह भोला, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के कमल ठाकुर, अभिनव श्रेष्ठ और पार्षद अवनीश यादव समेत अन्य गणमान्य लोगों ने भी श्रीगणेश जी के दरबार में हाजिरी लगाई। कार्यक्रम का संचालन चक्रवर्ती विजय नावड़ ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अशोक शिंदे ने किया। समिति के अध्यक्ष आनंद सूर्यवंशी, महामंत्री अन्ना मोरे, कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे, सलाहकार चंद्रशेखर शिंदे, उपाध्यक्ष अजीत पाटिल, मूसा मूलानी, सोनू पाटिल, मंत्री विनोद जाधव, शुभम पाटिल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
गुरुवार को उत्सव के चौथे दिन सुबह महाआरती, शाम को हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम, विजय वाल्मीकि ग्रुप की ओर से झांकी तथा छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *