आईपीएस लिपि नागायच ने एमबीए छात्रों को सिखाए नेतृत्व के मंत्र

Share News

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। राजर्षि स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में गुरुवार को एमबीए छात्रों के लिए विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता वरुणा जोन की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं आईपीएस अधिकारी लिपि नागायच ने विद्यार्थियों को प्रभावी संचार, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने के गुर बताए। उन्होंने कहा कि सफल करियर के लिए विषय ज्ञान के साथ परिस्थितियों को समझकर सही निर्णय लेने और प्रभावी ढंग से संवाद करने की क्षमता जरूरी है।

सेमिनार हॉल में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत राजर्षि जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। प्रो. संजय सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंटकर अतिथि का स्वागत किया। विवेकानंद सिंह ने छात्र कल्याण और करियर विकास पर विचार रखे। इसके बाद लिपि नागायच ने छात्रों से सीधा संवाद किया और नेतृत्व, करियर की चुनौतियों तथा पेशेवर जीवन से जुड़े सवालों के जवाब दिए। कार्यक्रम में अतिथि को स्मृति चिह्न और शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष सुधीर, उपाध्यक्ष प्रतीक सिंह, पूर्व महामंत्री शिवम सिंह बाबू सहित शिक्षक, कर्मचारी और छात्र मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. संजय सिंह ने किया। संयोजन प्रबंधन विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. गरिमा आनंद ने किया।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *