पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर गंगा स्वच्छता के लिए आगे आए विद्यार्थी

Share News

वाराणसी। कुरहुआं स्थित हैप्पी मॉडल स्कूल में गुरुवार को पर्यावरण साक्षरता मुहिम के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। 137 सीईटीएफ, 39 जीआर गंगा टास्क फोर्स और नमामि गंगे गंगा विचार मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालय परिसर में औषधीय पौधे लगाए गए। सूबेदार देवेंद्र बसनेट और जिला संयोजक शिवम अग्रहरि के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने गंगा को निर्मल बनाए रखने का संकल्प लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य के माध्यम से गंगा अवतरण की प्रस्तुति दी गई। प्रश्नोत्तरी में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सेना की ओर से नमामि गंगे की टी-शर्ट, टोपी और पौधे देकर विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान गंगा किनारे पहुंचने पर कम से कम एक कचरा उठाकर कूड़ेदान में डालने का आह्वान किया गया।निदेशिका नीता सिंह ने कहा कि विद्यालय पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार सिंह ने अतिथियों को अंगवस्त्र और पौधा भेंट किया। इस दौरान सहायक प्राचार्य धीरज कुमार गौड़ समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *